फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: झारखंड का श्रमिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में काम करने आया झारखंड का एक श्रमिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पीड़िता सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बोकारो झारखंड निवासी सुनीता देवी के पति सुरेंद्र रविदास (42) मजदूरी का काम करते हैं। गांव के ही ठेकेदार मेघनाथ महतो द्वारा मार्च 2026 में सुरेंद्र को काम के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा गया था। यहां वह भूपति इन्फ्रा लिमिटेड (केपेसाइड) अम्रपाली लेजर वैली के पास थाना बिसरख क्षेत्र में निर्माण कार्य कर रहे थे और कंपनी द्वारा दिए गए कमरे में अन्य मजदूरों के साथ रहते थे। 7 मई 2026 से उनका फोन बंद हो गया और तब से कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद भी वे घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने ठेकेदार और साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों से भी संपर्क कर पूछताछ की, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़िता की शिकायत एसएसआई राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें