फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रुक्मिणी-कृष्ण विवाह का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं की कथा सुनी। कथावाचक सौरभ कृष्ण ने महारास लीला, कृष्ण के मधुर गान, कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने महारास लीला के माध्यम से भगवान कृष्ण की भक्ति और गोपियों के प्रेम का वर्णन किया। इसके बाद कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। गोपी-उद्धव संवाद में भगवान कृष्ण के प्रति गोपियों की अनन्य भक्ति को बताया गया। कथा के दौरान कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग आने पर श्रद्धालु भक्ति में डूब गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें