नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज के बाहर कक्षा 11 के छात्र के साथ मारपीट की गई। पीड़ित अरूण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। आरोप है कि सोमवार को छुट्टी के बाद जब वह कालेज से बाहर आया तो कुछ लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।