फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रहने वाली किशोरी स्कूल के लिए घर से निकली लेकिन वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी जब छात्रा के बारे में कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वाजिदपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले हैं। पांच जून को उनकी बेटी (17) स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली। शाम तक वह वापस नहीं आई। इस संबंध में जब शिकायतकर्ता ने स्कूल के प्रधानाचार्य के बात की तो बताया गया कि किशोरी उस दिन स्कूल गई ही नहीं थी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस किशोरी के घर और स्कूल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें