फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जलने लगी चलती कार: चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, गाड़ी जलकर हुई राख, देखें वीडियो

Tue, 09 Jun 2026 07:22 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
आग को बुझाते फायर कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-16 रेड लाइट के पास मंगलवार शाम को चलती हुई हुंडई सोनेट कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार शाम मेट्रो स्टेशन सेक्टर-16 की रेड लाइट पर सेक्टर-18 से नया बांस की तरफ रोड पर कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फेज-1 से एक दमकल की गाड़ी भेजी गई। मौके पर पहुंचकर दमकल टीम ने आग को बुझा दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें