फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक से लूट स्नेचिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने चोरी की बाइक से मोबाइल और चेन झपटने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने बुधवार को आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, चाकू और नकदी बरामद हुई है। बदमाश के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में तीन केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यमुना नगर, हरियाणा निवासी सलमान के रूप में हुई है। आरोपी के पास से बरामद बाइक तीन महीने पहले खोड़ा के बुध बाजार से चुराई गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें