ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गरमी शुरू होने के साथ ही दादरी में बिजली की कटौती भी शुरू हो गई है। नगर में केवल 15 से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। लोगों ने बिजली की आपूर्ति में सुधार के लिए जिला प्रशासन से मांग की है। दादरी नगर में धूम मानिकपुर और चिटहेरा सब स्टेशनों से आपूर्ति की जाती है। इन दिनों सुबह सात से आठ बजे तक घोषित कट होता है। उसके बाद कई बार बिजली चली जाती है। लोगों ने बताया अधिकारी से जब इसका कारण पूछो तो वह कहते हैं कि बिजली के तार सही करने के कारण ही आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।