फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंगीठी की आग से झुलसी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अंगीठी से कपड़े में आग लगने के कारण सेक्टर-39 निवासी महिला बुरी तरह झुलस गई। उपचार के दौरान रविवार को निजी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर-39 के भूड़ा कॉलोनी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ रहते हैं। सर्दियों से राहत लेने के लिए उनकी पत्नी राजेश शर्मा नहाने के बाद अंगीठी जलाकर बैठी थीं। राजेश का ध्यान न होने से अंगीठी की आग की लपटें उनके कपड़े तक पहुंच गईं। आग की चपेट में आने से राजेश बुरी तरह से झुलस गईं। पति संजय उपचार के लिए उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि परिवार की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें