फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो जगहों से 1.27 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार बाल अपचारी संरक्षण में

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ढाई किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक युवक और एक करीब 17 वर्षीय बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। फेज-वन थाना पुलिस ने सेक्टर-8 से 1.15 किलो गांजे के साथ सूरज (23) को पकड़ा। वह सुखबीर से गांजा खरीदकर झुग्गी बस्तियों और फैक्टरी क्षेत्र में छोटी पुड़ियां बनाकर बेचता था। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने सेक्टर-11 में 1.12 किलो गांजे के साथ एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। यह किशोर दिहाड़ी मजदूरों और नशा करने वालों को गांजा महंगे दामों पर बेचता था। बाल अपचारी की उम्र करीब 17 वर्ष होने के कारण बाल कल्याण अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि दोनों मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें