ग्रेटर नोएडा (संवाद)। डाढ़ा गांव के सीएचसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किया गया। उन्हें स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. उबेद कुरैशी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार सौरभ, मेडिकल ऑफिसर एवं महिला चिकित्साधिकारी डॉ. सरिता यादव, डॉ. ललित कुमार, डॉ. विजय सागर, डॉ. नारायण किशोर, डॉ. शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे। फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह और वेद प्रकाश समेत नर्सिंग ऑफिसर प्रदेश कुमारी और सनोज सोनी मसीह ने भी मौजूद रहे।