पतंजलि चिकित्सालय में इलाज के नाम पर 72 हजार की ठगी
नोएडा। पतंजलि चिकित्सालय हरिद्वार में इलाज कराने के नाम पर एक शख्स से 72 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित जब हरिद्वार पहुंचा तब ठगी का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छलेरा निवासी राजू कुमार ने इलाज कराने के लिए पतंजलि चिकित्सालय का गूगल से नंबर लिया। उस नंबर पर एक शख्स से बातचीत हुई। उसने पहले एडवांस पेमेंट करने को कहा। इसके बाद भी दोनों की बातचीत होती रही। पीड़ित ने एडवांस और हरिद्वार में रुकने के लिए ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने फिर से फोन किया और सिटी स्कैन व एमआरआई के लिए पैसे मांगने लगा। पीड़ित ने इसके लिए ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया। आरोपी ने 72 हजार की ऑनलाइन रसीद भी भेजी। जिसमें इलाज कराने की तारीख दी गई। मौके पर पहुंचने पर ठगी का पता चला।