फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन और नौकरी के नाम पर 40 युवकों से 70 लाख ठगे -

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन और नौकरी के नाम पर 40 युवकों से 70 लाख ठगे
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-65 स्थित कंपनी पर 40 युवकों से घर के लिए लोन और नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योजना के तहत लाभ दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ितों ने फेज थ्री कोतवाली में शिकायत दी है। इंस्पेक्टर हरिनंदन शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ठगी के शिकार ज्यादातर युवा राजस्थान के हैं। कोटा निवासी जावेद ने आरोप लगाया कि एक समाचार पत्र में कैपिटल वन कंसल्टेंसी सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने विज्ञापन दिया था। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं से 5 से 10 लाख रुपये लोन व नौकरी की बात कही गई थी। दिए गए नंबर पर बात की तो पता सेक्टर-65 का बताया गया। फोन पर मनीष नाम के आरोपी से बात हुई। लोन और नौकरी के खातिर आरोपी ने कुछ दस्तावेज मांगे। जो कि ऑनलाइन भेजे दिए गए। वहीं, दो दिन बाद आरोपी ने दो लाख रुपये मांगे। साथ ही एक लाख 60 हजार और देने की बात कर कहा कि अगर इतने रुपयों को कम कराना चाहते हो तो कुछ और लोगों को तैयार करो। इस पर पीड़ित ने चार और लोगों को तैयार कर लिया। सभी से 40-40 हजार रुपये डलवा लिए। पीड़ित से भी एक लाख 20 हजार रुपये 3 बार में डलवा लिए। 15 दिन बाद जब न लोन मिला और न ही नौकरी तो वह नोएडा आ गए। यहां पहुंचकर पता चला कि कंपनी ताला लगाकर भाग गई है। उनकी तरह राजेंद्र, अब्दुल, विवेक, रविंद्र, अंजुम, विजय समेत करीब 35 युवक दो से तीन लाख गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें