फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से ग्रेनो में सजेगा फूलों का संसार, ड्रोन दिखाएंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिनों तक सिटी पार्क में 50 से प्रजाति के फूलों का कर सकेंगे दीदार
विज्ञापन

- फूलों से निर्मित ऑपरेशन सिंदूर की झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र
नंबर
1 लाख फूल किए जाएंगे प्रदर्शित
1 मार्च तक जारी रहेगी प्रदर्शनी



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के बाद अब ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में फूलों की खूबसूरती का दीदार होगा। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले पुष्प प्रदर्शनी में दर्शकों को एक तरफ कैलेंडुला फूलों की खूबसूरती लुभाएगी। एक मार्च तक प्रदर्शनी में एआई और रोबोटिक्स की कार्यशाला में बच्चे नई तकनीक से रूबरू हो सकेंगे। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण जहां ऑपरेशन सिंदूर की झांकी है। इसके अलावा रोजाना शाम को ड्रोन शो में भगवान श्रीराम के स्वरूप और अयोध्या में बने मंदिर की झांकी दिखेगी।
सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि इस बार पुष्प प्रदर्शनी बीते वर्ष की तुलना में सुंदर होगी। यह वीकेंड शहर के लोगों के लिए खास होगा। शहरवासियों को जहां खूबसूरती और देशभक्ति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि फूलों से भारत माता के माथे पर तिलक लगाते हुए ऑपरेशन सिंदूर की झांकी बनाई गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय पक्षी मोर, शेर, हार्ट शेप, कार्टून आदि की आकृतियां यहां बनाई गई हैं। खान-पान के भी स्टाल यहां लगाए जा रहे हैं। बुधवार को भी पुष्प प्रदर्शनी के लिए सिटी पार्क और आसपास के क्षेत्र को संवारने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पुष्प प्रदर्शनी में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन होगा। प्रदर्शनी में एक लाख से अधिक मौसमी फूल प्रदर्शित किए जा रहे हैं। विजेताओं को प्राधिकरण पुरस्कृत भी करेगा। पुष्प प्रदर्शनी का थीम कैलेंडुला है। इसे ध्यान में रखते हुए सिटी पार्क के साथ प्रमुख मार्गों के गोलचक्करों, हरित क्षेत्र और सेंट्रल वर्ज पर भी कैलेंडुला के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें फूल खिल गए हैं। प्राधिकरण की तरफ से 40 रोटरी, 45 हरित क्षेत्र और 17 सेंट्रल वर्ज संवारने के लिए गोद दिए गए हैं।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी के भव्य आयोजन की तैयारी है। दर्शकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
नि:शुल्क प्रवेश
सीईओ के आदेश के बाद प्राधिकरण ने पुष्प प्रदर्शनी में प्रवेश को नि:शुल्क रखा है। प्राधिकरण की ओर से पार्किंग की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
नुक्कड़ नाटक का मंचन कर दिखाएंगे प्रतिभा
शहर के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान यहां किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के जरिये पर्यावरण संरक्षण और कबाड़ के फिर से इस्तेमाल का संदेश भी दिया जाएगा। प्रदर्शनी में नृत्य, संगीत, कविता व नुक्कड़ नाटक सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


अल्फा-1 मेट्रो से पहुंच सकते सिटी पार्क
प्रदर्शनी को देखने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करके भी सिटी पार्क पहुंचा जा सकता है। इससे निजी वाहन के लिए पार्किंग की तलाश में मुश्किल नहीं होगी। अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन से सिटी पार्क सीधे जुड़ा हुआ है। नोएडा, दिल्ली के अलावा नॉलेज पार्क-2, परी चौक, डिपो की तरफ से भी पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें