नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) द्वारा ओपन लर्निंग के तहत दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगी। जारी डेटशीट के अनुसार, पहले दिन 12वीं में संस्कृत व्याकरण, प्रारंभिक शिशु देखभाल, भंडार प्रबंधन और परिवहन के मूल सिद्धांत की परीक्षा होगी। वहीं 10वीं में लोक कला, संस्कृत साहित्य, लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति प्रबंधन तथा गोदाम प्रबंधन के पेपर होंगे। सभी परीक्षाएं दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेंगी। इसके लिए एनआईओएस ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा सत्र में कुल 20 पेपर होंगे।