ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 में घरों के बाहर कूड़ा फेंकने वाले लोगों का चालान किया गया है। लगातार शिकायत आने और गंदगी के ढ़ेर लगे होने के कारण प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। करीब तीन से 4 लोगों का चालान किया गया है। सभी को जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए हैं। निवासियों ने बताया कि सेक्टर में साफ सफाई समय से नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी समय से नहीं आ रहे है। साथ ही स्थानीय निवासी भी घरों के बाहर कूड़ा फेंक रहे है। इसकी शिकायत करने पर शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण किया। ब्यूरो