फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्लब हाउस से लेकर पार्किंग तक की सुविधा नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेनो वेस्ट स्थित बुलंद एलीवेट्स सोसाइटी का मामला, निवासी परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित बुलंद एलीवेट्स सोसाइटी के घर खरीदार रजिस्ट्री और सुविधाएं नही मिलने से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में क्लब हाउस से लेकर पार्किंग तक की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। कई बार से रजिस्ट्री कराने के मांग की जा रही है,लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

सोसाइटी में रहने वाले अभिषेक ने बताया कि बिल्डर की ओर से आधी अधूरी सुविधाओं के साथ लोगों को कब्जा दे दिया गया। परिसर में क्लब हाउस का निर्माण अब तक नहीं किया गया है। पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन सोसाइटी मेें माहौल खराब होता है। पार्क की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोग अपने घर में ही रह जाते हैं, उनके पास बाहर बैठने या टहलने के लिए कोई स्थान नहीं है। सोसाइटी का रास्ता भी ठीक रूप से नहीं बना है। कई जगह से टूटा हुआ है। इन सभी समस्याओं को लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि 2010 और 11 में लोगों ने परियोजना में घर खरीदने में निवेश किया था। 2016 तक लोगों को घर पर कब्जा दिया जाना था, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं किया गया है। निवासियों ने बताया कि बिल्डर के दिवालिया घोषित होने के बाद सोसाइटी का निर्माण कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सेवियर बिल्डर को दी थी, लेकिन बिल्डर द्वारा अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। लोग अभी भी अपने घर का कार्य पूरा होने की उम्मीद में बैठे हुए हैं, परंतु काम कब तक पूरा होगा। इसका कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें