फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक... रोजे को लेकर सभी उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। रमजान के पाक महीने में शहरभर में रोजेदारों की रौनक देखने को मिल रही है। खजूर, फल, पकौड़े और विभिन्न व्यंजनों की खुशबू से माहौल खुशनुमा हो उठा है। सेक्टर-12 में रहने वाला जावेद खान के परिवार के 17 लोग नियमित रोजा रख रहे हैं। परिवार में हाजी अलीशेर खान पहलवान, मौलाना अनीस, गुलाब खान, अब्दुल खान, अब्बास खान, जावेद खान, शबनम खान, शबाना खान, रानी खान, रिहान खान, अलीम शेर खान पहलवान, सना खान, अलीशा खान, अनम खान, अलशिफा खान और साबिजन बेगम हैं। परिवार की खास बात यह है कि यहां 85 साल के बुजुर्ग से लेकर आठ साल की सबसे छोटी बेटी ने भी रोजा रखा है।
विज्ञापन

(बॉक्स) (फोटो)

सेक्टर-10 में रहने वाले 11 वर्षीय साहिद ने अपना पहला रोजा रखा। उनके पिता साहबुद्दीन ने बताया कि साहिद उनके सबसे छोटे बेटे हैं। पहले रोजे को लेकर वह बेहद उत्साहित थे। उनकी परीक्षाएं चल रही हैं, जिसे देने वह पूरे उत्साह के साथ गए। शाम को परिवार के साथ इफ्तारी के दौरान साहिद को गिफ्ट, कपड़े और खाने की चीजें भी मिलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें