ड्रिंक पर भरा जुर्माना
इसी दौरान हॉस्टल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों की ओर से कहा गया कि उन्होंने ड्रिंक कर रखी है। इसलिए जुर्माना देना होगा। इसके बाद उदित ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भर दिया। साथ ही उदित के पिता को फोन कर दिया।
'हॉस्टल के कर्मचारियों से हुई थी हाथापाई'
आरोप है कि छात्र के ऊपर इसी दौरान हॉस्टल में मौजूद प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों ने उदित से हाथापाई करने के साथ पाइप से मारा। इस बात से वह आहत हो गया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि आजतक उसके पिता ने हाथ नहीं उठाया। सीधा ऊपरी मंजिल पर जाकर रात करीब 10 बजे आत्महत्या कर ली थी।
आत्महत्या के बाद छात्रों का हंगामा
जानकारी होने के बाद हॉ़स्टल के अन्य छात्रों ने हंगामा किया। इससे नाराज होने के बाद ही अन्य छात्रों ने हंगामा किया और बसों में तोड़फोड़ की। मृतक छात्र ने घटना से पहले ह़ॉस्टल में रहने वाले एक दोस्त को भी जन्मदिन की बधाई थी। इस कारण सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन एकदम से वह ऐसा कर लेगा। किसी को नहीं पता था।