फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी दोस्त की हत्या
विज्ञापन

- ट्रक चालक की हत्या करने वाला परचून दुकानदार गिरफ्तार
- कुछ दिन पहले विवाद के बाद भी पत्नी से बात करने पर भड़का
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के संतोष नगर में शुक्रवार देर रात ट्रक चालक पवन (27) की उसके दोस्त दिनेश उर्फ बंटी ने हत्या की थी। पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसने वारदात की। आरोपी पत्नी और दोस्त के बीच बात होने के कारण बदनामी महसूस कर रहा था। पुलिस ने पड़ोस में दुकान चलाने वाले हत्यारोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया चाकू बरामद कर लिया है।
एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पवन मूलरूप से संभल जिले का रहने वाला था। पवन अपनी पत्नी के साथ संतोष नगर में करीब दस साल से किराये पर रहता था। पवन के सामने ही उसके पड़ोस में रहने वाला दोस्त बंटी परचून की दुकान चलाता था। दुकान पर बंटी की पत्नी भी बैठती थी। पवन और बंटी का एक दूसरे के घर जाना आना था। पवन बंटी की पत्नी से भी बात करता था। इससे पवन को पत्नी के अवैध संबंध का शक हो गया था। आसपास के लोग भी पवन के बात करने की जानकारी देते थे। बंटी का पवन से कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था और बात करने से मना किया था। इसके बाद फिर से पवन को जानकारी मिली कि पवन उसकी पत्नी से बात कर रहा था। इसी बात पर वह भड़क गया और शुक्रवार देर रात चाकू से ताबड़तोड़ वारकर पवन की हत्या कर दी। बंटी पत्नी को वारदात के बाद अलीगढ़ रिश्तेदार के घर छोड़कर वापस लौटा, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन पर किए वार से गई जान
एसीपी ने बताया कि आरोपी बंटी शुक्रवार रात एक बार फिर पवन के पास पहुंचा और पत्नी से बात करने का विरोध करने लगा। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ। बंटी घर से चाकू ले आया और ताबड़तोड़ कई वार पवन पर किए। उसने एक तेज वार पवन की गर्दन पर किया। जिससे पवन की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें