फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रेन चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेन चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस, गिरफ्तार
विज्ञापन

- ऑटो का शीशा टूटने के विवाद के बाद बीटेक छात्रा को मारी टक्कर
- ऑटो चालक छात्रा और क्रेन चालक से क्षतिपूर्ति के मांग रहा था रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नाॅलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक्सपो मार्ट के पास शनिवार को बीटेक छात्रा दिव्यांशी शर्मा को टक्कर मारने वाले क्रेन चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी क्रेन चालक डाबरा निवासी विकास भाटी टक्कर मारकर पहले ऑटो का शीशा तोड़ दिया था। ऑटो चालक के रुपये मांगने पर छात्रा अपनी कार की चाबी मांगने के लिए क्रेन के पीछे दौड़ी और आरोपी ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दिल्ली की निरंकारी कालोनी मुखर्जी नगर निवासी दिव्यांशी (22) नॉलेज पार्क में बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह होंडा अमेज कार से दिल्ली से काॅलेज आई थी। शनिवार शाम वह तीन सहपाठियों के साथ वापस लौट रही थी। इसी दौरान डीजल की जगह पेट्रोल डलवाने के कारण कार बंद हो गई। कार को वर्कशॉप ले जाने के लिए छात्रा ने ऑनलाइन क्रेन बुलाई थी। क्रेन मोड़ते समय चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो का शीशा टूट गया। ऑटो चालक के रुपये मांगने पर विकास ने छात्रा पर टालते हुए कहा कि रुपये वही देगी। लेकिन छात्रा ने क्रेन चालक की गलती बताते हुए रुपये देने से मना कर दिया। इसी बीच चालक विकास ने कार ले जाने के लिए क्रेन दौड़ा दी। लेकिन ऑटो चालक के रुपये मांगने के कारण दिव्यांशी ने कार क्रेन से ले जाने मना कर दिया। अपनी चाबी मांगने के लिए वह दौड़ी, इसी दौरान क्रेन की टक्कर से दिव्यांशी की सिर में गंभीर चोट लगने से जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें