ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने डांस, गायन, स्टैंडअप कॉमेडी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। एलएलबी प्रथम वर्ष के हिमांशु शर्मा मिस्टर फ्रेशर और सरीन मिस फ्रेशर चुनी गईं। म्यूजिकल चेयर में सूरज वर्मा और कृतिका विजेता रहे। बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब पवन और अपर्णा को मिला। ग्रुप डांस और स्टैंडअप कॉमेडी में भी विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. संजय सिंह, कौशिकी राय, विपिन भाटी और अंजना सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो