ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘रू-ब-रू 2026’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘रेट्रो महफिल’ रही। मिस्टर फ्रेशर्स का खिताब बीटेक के राघव वर्मा और एमबीए के रिशु ने जीता, जबकि मिस फ्रेशर्स का ताज बीटेक की अक्षिता कंडपाल और एमबीए की ज्योति बृजवासी के नाम रहा। मिस्टर टैलेंट का पुरस्कार देवेश श्रीवास्तव और मिस टैलेंट का खिताब कृति गुप्ता ने हासिल किया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन एकेडमिक्स डॉ. विष्णु शर्मा और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय यादव सहित विभागाध्यक्ष, शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे।