ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 के आई ब्लॉक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कथा वाचक जितेंद्र व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाललीला की कथा सुनाई। निवासी आरती शर्मा ने बताया कि कथा के दौरान कृष्ण-जन्म प्रसंग को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया।