फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामाजिक कार्यों के लिए 35 हजार रुपये देने से मिले मुक्ति

सार

ग्रेटर नोएडा में महिला शक्ति उत्थान मंडल की पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के सीईओ से सामाजिक कार्यों हेतु कम्युनिटी सेंटर शुल्क माफ करने की मांग की। उन्होंने आर्थिक बोझ और जनहित के कार्यों का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। महिला शक्ति उत्थान मंडल की पदाधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि से मिलीं। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर निशुल्क करवाने के लिए मांग की। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यो के लिए भारी भरकम शुल्क 35000 रुपये देना असंभव है ,जिसके लिए हम लोगों को कई बार प्रदर्शन भी करना पड़ा है। उन्हें कुछ मुख्य कार्यों मसलन निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह ,ब्लड डोनेशन कैम्प,महिलाओं और बच्चों के लिए जागरूकता अभियान ,निशुल्क मेडिकल कैम्प, दिवांग व्यक्तियों के लिए कैम्प आदि की सूची सौंपी है, जिसके लिए कम्यूनिटी सेंटर निशुल्क होना चाहिए है। इस मौके पर पूनम यादव , विनीता सिंह , प्रतिभा झा , रूपा गुप्ता और अंजू पुंडीर उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें