फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चित्रकला प्रतियोगिता 30 सितंबर को

सार

ग्रेटर नोएडा के राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 में 30 सितंबर को विकसित भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। आयोजन को लेकर कला प्रेमियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। विकसित भारत की थीम पर 30 सिंतबर को राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों जूनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12), सीनियर वर्ग स्नातक और परास्नातक और सामान्य वर्ग में आयोजित की जाएगी। सामान्य वर्ग की प्रतियोगिता में किसी भी आयु के कला प्रेमी हिस्सा ले सकते हैं। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा गौरव त्यागी ने बताया कि तीनों वर्गों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वालों को क्रमश: 51,000, 21,000 और 11,000 रुपये का पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें