फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक व कार्तिकेय मंदिर परिसर में रविवार को निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. अशोक कुमार और उनकी टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार पर परामर्श दिया। इसके साथ ही शिविर में अवसाद, जोड़ों के दर्द, रक्तचाप, कान-नाक-गले, त्वचा संबंधी समस्याओं और सर्वाइकल के उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।