फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 20 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीसीएल ने जिम्स से किया करार, अलग-अलग दिन लगेंगे शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने जिम्स के साथ करार किया है। इसके तहत गांव-गांव निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी। पहले चरण में 20 गांवों को चिन्हित किया गया है। इनमें दिसंबर तक अलग-अलग दिन शिविर लगाकर लोगों का इलाज किया जाएगा। नेत्र जांच में चश्मा भी निशुल्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रेनो के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एनपीसीएल आपूर्ति कर रहा है। कंपनी ने अब गांवों में स्वास्थ्य सेवा देने का भी फैसला किया है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि प्रोजेक्ट संकल्प के तहत जिम्स के साथ करार किया गया है। इसके तहत गांवों में जिम्स के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। पहले चरण में 20 गांवों को शामिल किया गया है। सोमवार को इमलियाका गांव से इसकी शुरुआत हुई। इसके अलावा खोदना खुर्द, खेड़ी, वैदपुरा, भोला रावल, खोदना ककरेट, खैरपुर गुर्जर, सुनपुरा, सैनी, खोदना कला, कैलाशपुर, कनारसी, चचुला, जुनैदपुर, नवादा, गिरधरपुर, दलेलगढ़, बागपुर, बुलंदखेड़ा और तालड़ा गांव शामिल हैं। जिस्म की टीम में नेत्र रोग व दंत रोग विशेषज्ञ के साथ सामान्य चिकित्सक भी शामिल रहेंगे। अगर प्राथमिक जांच के बाद अन्य उपचार की जरूरत होगी तो मरीज को रेफर किया जाएगा। नेत्र जांच में अगर चश्मे की जरूरत होगी तो निशुल्क बनाया जाएगा। दूसरे चरण में अन्य गांवों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें