फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भद्रा का साया नहीं, दिनभर सजेगी भाई की कलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 6:20 से 9:49 और दोपहर 12:20 से शाम 4:40 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। रक्षाबंधन का पर्व इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि बहनों को राखी बांधने के लिए भद्रा की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंचांग के अनुसार 27 अगस्त की रात करीब 9:32 बजे भद्रा समाप्त हो जाएगी। वहीं, 28 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि होने के कारण उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। नवादा स्थित शीतला माता मंदिर शनि धाम के ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह करीब 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:20 से 9:49 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12:20 से शाम 4:40 बजे तक भी राखी बांधना शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 28 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण भी होगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा और रक्षाबंधन पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

राशि के अनुसार राखी का रंग-
मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए लाल, पीले और नारंगी रंग की राखी शुभ मानी गई है। वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों के लिए क्रीम व गोल्डन रंग तथा मोती-क्रिस्टल वाली राखियां उपयुक्त मानी गई हैं। मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए हरे, नीले और गहरे हरे रंग की राखी शुभ मानी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार और पूर्णिमा का संयोग-
इस बार रक्षाबंधन शुक्रवार और पूर्णिमा के संयोग में पड़ रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह संयोग पर्व को विशेष बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें