नोएडा। सेक्टर-31 स्थित आईएमए भवन में सात अक्तूबर को निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगेगा। इसमें एक्स-रे, मैमोग्राफी, खून की जांच समेत अन्य जांच की जाएगी। इसके लिए 9716101023 पर पंजीकरण कराना होगा। अधिकतम 125 लोगों की जांच की जाएगी। रोटरी नोएडा की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कैंसर जैसी बीमारी के क्षेत्र में काम कर रहा है। यह कार्यक्रम इंडियन कैंसर सोसाइटी, कैंसर फाउंडेशन के साथ मिलकर लगाया जा रहा है। इसमें डब्ल्यूएचओ व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च के डाॅक्टर शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष आशुतोष सिंघल, सचिव अलका चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष दीपक भार्गव, डॉ. मोहिता शर्मा, सीमा सिंघल, अभिमन्यु माथुर आदि मौजूद रहे।