फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदान केंद्र से घर तक मुफ्त पहुंचाएगी बाइक टैक्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रैपिडो कंपनी से किया समझौता
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। लोगों की मतदान केंद्र तक पहुंच बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक टैक्सी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए बाइक टैक्सी कंपनी रैपिडो के साथ मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने समझौता किया है। कंपनी की ओर से लोगों को मतदान के दिन केंद्र से घर तक मुफ्त यात्रा का विकल्प प्रदान किया जाएगा। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य परिवहन बाधाओं को दूर करना और वोट देने के लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने बताया कि मतदान के दिन मुफ्त बाइक सवारी का विकल्प देने का हमारा उद्देश्य मतदान के अनुभव को आसान बनाना और नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। मतदाता वोट डालने के बाद रैपिडो एप से मतदान केंद्र से आसानी से बाइक बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें