योगा कर घर लौट रही महिला के साथ बदमाशों ने लाखों की ज्वेलरी की ठगी कर ली। टप्पेबाजों ने ज्वेलरी उतरवाकर कागज में नकली ज्वेलरी दे दी। जब महिला को टप्पेबाजी का पता चला तब पुलिस से शिकायत की। मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
सिविटेक संप्रीती सोसाइटी निवासी चंद्र रेखा ने पुलिस से शिकायत की है कि वह बुधवार को रोज की तरह योगा क्लासेज गई थीं। जब वह वापस आ रही थी तब सोसाइटी के पास रास्ते में एक युवक मिल गया। उसने कहा कि कुछ लोग आपको बुला रहे हैं। इस पर उन्होंने अनसुना कर दिया और आगे बढऩे लगीं। आरोप है कुछ दूर आगे चलने पर उसने जबरन रोक लिया और कहा बड़े साहब की बात सुन लो।
पीड़िता ने आरोपी से कहा कि वह रास्ते में किसी की बात नहीं सुनतीं। इसी दौरान आरोपी ने एक बाइक सवार युवक को रुकवाया। इसी बीच आरोपी ने फिर समझाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि जेवरात पहनकर मत निकला करो। रास्ता बहुत खराब है। कभी भी कोई घटना हो सकती है। इसके बाद आरोपी ने उनकी सोने की चूड़ी और सोनू की अंगूठी उतारकर कागज में रख दीं। कुछ दूर चलने पर पता वला कि कागज में असली नहीं नकली ज्वेलरी है।