फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आपको पार्ट टाइम जॉब मिल जाएगी... फिर चंद रुपये देकर टेलीग्राम पर करते थे ठगी, महिलाएं भी हो रहीं शिकार

Sat, 15 Apr 2023 06:05 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में चंद रुपये देकर टेलीग्राम पर लाखों की ठगी की जा रही है। जालसाज लोगों को पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर ठगी कर रहे हैं। ठगी का शिकार महिलाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीग्राम चैनल पर सक्रिय गिरोह चंद रुपयों का लालच देकर युवाओं को लाखों की ठगी कर रहे हैं। गिरोह ने अब ग्रेनो वेस्ट की दो महिलाओं समेत चार लोगों से 16.42 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी पीड़ितों को टास्क देकर पहले एक हजार रुपये से कम जमा कराते हैं। फिर इसके बदले लगभग 30 फीसदी रकम खाते में हस्तांतरित कर देते हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद गिरोह ज्यादा पैसे जमा करने पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी करते हैं। हैरानी की बात यह है कि जिले के कई थानों में केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस टीम आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

वीडियो लाइक करने का टास्क देकर की ठगी
गुरजिंदर विहार निवासी अभय अग्रवाल ने बीटा-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके मोबाइल पर 15 मार्च को एक मैसेज आया था। इसमें पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया था। संपर्क करने पर आरोपियों ने अभय को 69 क्वाइन मिशन नाम के टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने फिर यू-ट्यूब पर वीडियो लाइक करने का झांसा दिया। आरोपियों ने पहली बार रुपये जमा करने पर थोड़ा मुनाफा दिया। लेकिन बाद में अधिक मुनाफे का लालच देकर कई बार में 3.41 लाख रुपये ठग लिए। 
 

पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 6.89 लाख ठगे 
ग्रेनो वेस्ट में ही रहने वाली राशि ने बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके पास दो अप्रैल को मैसेज आया। इसमें उन्हें पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उनसे शुरू में कम रुपये निवेश कराए। बाद में आरोपियों ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख रुपये कई बार में अलग-अलग खातों में हस्तांतरित करा लिए। इसके बाद आरोपी रुपये वापस करने की एवज में और रुपयों की मांग करने लगे। 

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी
नेहा अपार्टमेंट निवासी सौरव कुमार बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है। उनके मोबाइल पर 27 मार्च को पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आया था। संपर्क करने पर आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने और वीडियो लाइक करने का झांसा दिया। आरोपियों ने शुरू में उन्हें एक हजार रुपये जमा करने पर 1300 रुपये वापस कर दिए। बाद में कई बार 1.48 लाख रुपये ठग लिए। मामले में बीटा-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 4.84 लाख ठगे
ग्रेनो वेस्ट की वीआईपी होम्स सोसाइटी निवासी शिखा ने बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर उनसे ठगी की गई। आरोपियों ने 11 जनवरी को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा था। आरोपियों ने 18 व 19 जनवरी को कई बार में उनसे 4.84 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपी इन रुपयों को वापस करने की एवज में आठ लाख रुपये की और मांग करने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें