फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 7 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे कमाई का झांसा देकर 7 लाख की ठगी
विज्ञापन


टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को दिया अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने पर इसकी शिकायत पुलिस से की गई। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-47 निवासी भूपेंद्र कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ समय पहले उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। जिसमें कुछ वीडियो को लाइक, शेयर और होटल का रिव्यू कर घर बैठे लाखों की कमाई का झांसा दिया गया था। जब उन्होंने व्हाट्सएप नंबर पर बात की तो उनको टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। जब पहला टास्क पूरा किया तो उन्हें कुछ लाभ दिया गया। आरोपियों ने अगले टास्क में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए कहा। भूपेंद्र ने बताया कि जालसाजों के झांसे में आकर उन्होंने कई नामी कंपनियों के शेयर में निवेश किया। इस दौरान उन्होंने कुल 7 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जब वह अपने मुनाफे की रकम को वापस लेने लगे तो जालसाजों ने उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया। उन्होंने जालसाजों से अपने निवेश किए रुपये वापस मांगे तो उनको टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें