दान पात्र से चोरी करने वाला गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-3 में साईं मंदिर में रखे दानपात्र से चोरी करने वाले आरोपी गाजियाबाद के ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी नानक सिंह उर्फ नानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए 11600 रुपये बरामद किए गए हैं। अदालत में हाजिर करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं। ब्यूरो