फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुनाफे का लालच देकर 12.75 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनाफे का लालच देकर 12.75 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर संपर्क में आए व्यक्ति ने महिला को दिया लालच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शेयर ट्रेडिंग पर 30 प्रतिशत तक मुनाफा करवाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने सेक्टर-28 निवासी महिला से 12.75 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शिकायत में रजिता ने बताया कि उनके पास डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट पहले से है। इस प्लेटफॉर्म पर वह नई थी और ट्रेडिंग कर रही थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिये एक व्यक्ति के संपर्क में आई। व्यक्ति ने निवेश पर अच्छा मुनाफा कमाने की सलाह दी फिर एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद एक और ग्रुप में जोड़ा गया जहां पर एक व्यक्ति जो खुद को प्रोफेसर बताता था वह निवेश संबंधी प्रशिक्षण देने लगा। ग्रुप के लोग मुनाफे का स्क्रीनशॉट लगातार साझा कर रहे थे। झांसे में आने के बाद महिला ने कई बार में 12.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद और रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाने लगा तब उसे ठगी की आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें