फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर युवक से 4.93 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे कमाई का झांसा देकर युवक से 4.93 लाख की ठगी
विज्ञापन


- टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर युवक से 4.76 लाख की जालसाजी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने घर बैठे लाखों की कमाई का झांसा देकर एक युवक से 4.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं, दूसरे युवक से भी वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 4.76 लाख की जालसाजी की गई। जालसाजों ने दोनों को घर बैठे यूट्यूब पर वीडियो लाइक, शेयर और रिव्यू करने का टास्क देकर झांसे में लिया था और बाद में टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया। दोनों मामले में अलग अलग कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भंगेल निवासी रोबिन राजपूत ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पास 8 जुलाई वर्ष 2023 को पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज आया। उन्होंने उनसे संपर्क किया तो आरोपियों ने उन्हें टेलीग्राम एप पर उसे जोड़ा और उन्हें टास्क पूरा करने के लिए दिया गया। टास्क पूरा करने पर उन्हें क्रेडिट स्कोर पॉइंट दिया गया और उन्हें शुरुआती दौर में कुछ फायदा दिखाया गया। इसके बाद झांसे में लेकर अलग अलग तरीके से 4.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तब उन्होंने कोतवाली फेज टू पुलिस से शिकायत की है। इसी तरह पार्ट टाइम जॉब के नाम पर एक्सप्रेसवे क्षेत्र के नंगला नंगली गांव में रहने वाले अभिषेक कुमार झा से 4.76 लाख की जालसाजी कर ली। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपना टेलीग्राम अकाउंट चेक कर रहे थे, तभी उन्हें घर बैठे कमाई का ऑफर मिला। इसके बाद जालसाजों ने अपने जाल में फंसा कर उनसे अलग-अलग खातों में रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें