फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट बेचने के नाम पर 38 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित एक प्लॉट बेचने के नाम पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली फेज टू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। निठारी गांव निवासी श्रीपाल सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि हरौला निवासी अमित कुमार शर्मा ने 2021 में सेक्टर-88 स्थित एक भूखंड बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपी ने प्राधिकरण में जमा होने वाली बकाया राशि का हवाला देकर उनसे किस्तों में रकम ली। आरोप है कि ई-स्टांप, नकद भुगतान और प्राधिकरण में जमा धनराशि मिलाकर करीब 38 लाख रुपये दिए गए, लेकिन बाद में आरोपी ने पहले हुए समझौते को निरस्त कर प्राधिकरण को अग्रिम कार्रवाई रोकने का पत्र भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी भूखंड हस्तांतरित नहीं करना चाहता और धोखाधड़ी की नीयत से काम कर रहा है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें