- पुलिस ने ट्रेवेल्स एजेंसी के मालिक समेत अन्य के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कनाडा व यूएस के एयर टिकट के नाम पर 12.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक ने पैसे लेकर टिकट नहीं बनवाए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सेक्टर-30 निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें व उनकी पत्नी को अगस्त 2023 में कनाडा व यूएसए जाना था। इसके लिए उनका संपर्क ट्रेवेल एजेंसी के संचालक धीरज त्यागी से हुआ। उसने सस्ते टिकट दिलाने का ऑफर दिया। प्रमोद ने आने जाने के दो लोगों के टिकट धीरज त्यागी से करा लिए। इसके लिए उन्होंने 7.60 लाख रुपये दे दिए। प्रमोद के भाई को भी विदेश का टिकट चाहिए था। इस कारण प्रमोद ने भी धीरज से बातचीत की। धीरज ने कुल 12.55 लाख रुपये ले लिए। मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने धीरज त्यागी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।