फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश के नाम पर ठगी, पठानकोट से आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका जिला की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

हर दिन 1200 रुपये देने का किया था वादा, अदालत में रकम लौटाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एक लाख रुपये के निवेश पर हर दिन 1200 रुपये देने का झांसा देकर ठगने वाले शुभम महाजन (32) को द्वारका जिला की साइबर थाना पुलिस ने पठानकोट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया है। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया तो वह गिड़गिड़ाने लगा और महिला से ठगे गए रुपये तुरंत वापस कर दिए। कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा करते हुए जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों को ठगा है।
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि उत्तम नगर निवासी 42 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका कारोबार है। 18 मई को उसके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। आरोपी ने एक लाख रुपये निवेश करने पर 1200 रुपये रोजाना देने का वादा किया। पीड़िता ने उससे बातचीत की और खाते में रकम ट्रांसफर करवा दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर द्वारका साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी जगदीश कुमार, महिला एएसआई बीमा तोमर व अन्यों की टीम बनाई गई। आरोपी के मोबाइल नंबर और जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई उसकी जांच की गई। जांच में पता चला कि आरोपी पठानकोट में गार्डन कालोनी में छिपा है। इसके बाद 31 जुलाई को शुभम को दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि मानेसर में उसका प्रॉपर्टी का कारोबार है। वह लोगों को निवेश के नाम पर ठगता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने कितने लोगों से ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें