फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के ध्यानार्थ::: वृंदावन गए किसान की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन गए किसान की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

-तीन ग्रामीणों संग परिक्रमा को गया था किसान, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। वृंदावन में चौरासी कोस परिक्रमा करने गए मुरादगढ़ी गांव निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान के साथ ही वृंदावन गए गांव के तीन लोगोें पर किसान की रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने केस दर्ज कराया है। इधर स्थानीय पुलिस मौत का कारण सड़क हादसा बता रही है।
विज्ञापन

गांव मुरादगढ़ी निवासी कलुआ (50) गांव के ही दो साथियों और मंदिर के पुजारी के साथ 26 जुलाई को वृंदावन में चौरासी कोस की परिक्रमा के लिए गए थे। तीन दिन बाद उसके साथी वापस लौट आए, लेकिन कुलआ नहीं आए। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कलुआ के बारे में पूछा तो तीनों लोगों ने कोई जानकारी नहीं दी। इस पर परिजन वृंदावन में कलुआ को तलाशने पहुंचे तो वहां पर एक व्यक्ति की हादसे में मौत होने की जानकारी पुलिस से मिली। गोवर्धन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवाया था। परिजन ने शव की पहचान की और कलुआ के शव का गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। कलुआ के पिता श्यौराज सिंह ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें