फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में कबूतरबाजी के नाम पर चल रहा फ्रॉड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्जीरिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में दो जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन

- नोएडा में कबूतरबाजी के नाम पर चल रहा फ्रॉड, खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों के साथ लगातार ठगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में कबूतरबाजी के नाम पर धड़ल्ले से ठगी की जा रही है। नोएडा पुलिस ने इस बार अल्जीरिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी रविंद्र प्रताप और औरेया निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। दोनों ने बेरोजगार युवकों से 70 हजार की ठगी की थी।
पुलिस के मुताबिक रवि प्रताप सिंह और शिवेंद्र प्रताप सिंह बेरोजगार हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अल्जीरिया व अन्य देशों में नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल कर रवि और उसके दोस्तों ने अल्जीरिया जाने की बात कही। इसी क्रम में आठ जुलाई को मयूर विहार के रविंद्र कुमार और लालू यादव उर्फ गुड्डू से दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने रवि और शिवेंद्र का साक्षात्कार लिया और 24 जुलाई को सेक्टर तीन स्थित अपने ऑफिस बुलाकर दोनों से 35-35 हजार रुपये अल्जीरिया भेजने के लिए ले लिए। बाद में पता चला कि वीजा और टिकट सब फर्जी हैं। दोनों जब आफिस पहुंचे तो देखा कि उस पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि फर्जी प्लेसमेंट एजेंसियों की सूचना पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अभी अल्जीरिया भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया पर करते हैं संपर्क
अहम है कि नोएडा में कई सेक्टरों में फर्जी कॉल सेंटर के साथ साथ फर्जी प्लेसमेंट एजेंसियां भी चल रही हैं। इन प्लेसमेंट एजेंसियों के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगार लोगों से संपर्क करते हैं और खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब, ओमान, लेबनान, अल्जीरिया, यूएई समेत अन्य देशों में नौकरी का झांसा देते हैं। ऐसे जालसाज इच्छुक बेरोजगार युवकों से कागजात और पैसे ले लेते हैं। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए उनका फर्जी इंटरव्यू भी करा देते हैं और बाद में पैसे लेकर दफ्तर बंद कर भाग जाते हैं।
विज्ञापन




फर्जी प्लेसमेंट एजेंसियों का खेल

शहर में कई ऐसे सेक्टर हैं। जहां सबसे अधिक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसियों का संचालन होता है। इनमें सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 15, 18, 27, 37, 44, 57, 58, 60, 62, 63, 64 समेत अन्य सेक्टरों में दफ्तर हैं। यहां से देश भर के लोगों के साथ ठगी की जा रही है। ये लोग सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर और बेरोजगारों का डाटा लेकर फोन से संपर्क कर ठगी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें