फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा : दुकान के पते पर पंजीकृत करा दीं पांच कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा : दुकान के पते पर पंजीकृत करा दीं पांच कंपनियां
विज्ञापन

गुरुग्राम। सुशांत लोक-1 व्यापार केंद्र में दुकान के पते पर पांच कंपनियां पंजीकृत कराने का मामला सामने आया है। इसके लिए फर्जी शपथ पत्र तैयार कराए गए थे। दुकान मालिक की याचिका पर जिला अदालत के आदेश पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने नरेंद्र राव, मोहबुल इस्लाम, किरन राव व महेश राव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-2 के ब्लॉक निवासी रेशमा सरवाल ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि सुशांत लोक-एक व्यापार केंद्र स्थित यूजीएफ-128 में उनकी पति विजय सरवाल के साथ संयुक्त दुकान है। 2010 में उनके पति की मौत के बाद वह दुकान को देख रही थीं। इसी दौरान जानकारी मिली कि उनकी दुकान के पते पर अलाइंस जेएमआर लैंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, एमजीएफ टाउन प्लानर प्राइवेट लिमिटेड, जेएमआर हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, जेएमआर प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड, सनसाइड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनियां पंजीकृत हैं। इनमें मोहबुल इस्लाम, नरेंद्र राव उनकी पत्नी किरन राव व भाई महेश राव निदेशक हैं। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी शपथ पत्र के आधार पर इस पते पर सभी कंपनियों का पंजीकरण कराया। रेशमा के मुताबिक, उनका इन कंपनियों और इन लोगों से कोई संबंध नहीं है। मजिस्ट्रेट प्रदीप चौधरी की अदालत में याचिका पर सुनवाई हुई। उन्होंने पुलिस को सभी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया। मंगलवार शाम को सुशांत लोक थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें