फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑस्ट्रेलिया के दो नागरिकों समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के दो नागरिकों समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन


- नोएडा की कंपनी से समझौते के बाद भी एप और वेबसाइट डेवलपसे किया इन्कार, ग्राहकों का डेटा सर्वर से हटाया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा की कंपनी से जालसाजी करने पर ऑस्ट्रेलिया के दो नागरिकों समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में ऑस्ट्रेलियाई निवासी लेन मार्कस व कैरेन मार्कस समेत छवि जैन, राहुल और निशांत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-120 निवासी अमन ग्रोवर ने कहा है कि नोएडा में क्विक्स ग्लोबल सॉल्यूशंस कंपनी चलाते हैं। कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को प्रबंधन और सॉफ्टवेयर परामर्श प्रदान करती है। कंपनी ने वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया में दफ्तर खोला था। वहां ऑस्ट्रेलिया के नागरिक लेन मार्कस और कैरेन मार्कस दफ्तर के संचालन का जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि इन दोनों ने छवि जैन, राहुल व निशांत के साथ मिलकर कंपनी की तरफ से समझौते के बाद भी एप और वेबसाइट डेवलप करने से इन्कार कर दिया। इससे कंपनी को नुकसान हुआ। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने साजिश रचकर ग्राहकों से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा को सर्वर से हटा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें