फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएनडी, कालिंदी कुंज समेत एक्सप्रेस वे पर जाम ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


डीएनडी, कालिंदी कुंज समेत एक्सप्रेस वे पर जाम ने रुलाया
- एक्सप्रेस-वे का ट्रैफिक सर्विस रोड पर डायवर्ट पर ट्रक को मुख्य मार्ग से हटवाया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रक्षाबंधन त्योहार के कारण वाहनों की अधिकता से शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती हुई दिखाई दी। ट्रैफिक पुलिस जाम की समस्या को दूर करने में हलकान रही। डीएनडी, कालिंदी कुंज समेत एक्सप्रेस वे पर वाहन चालक जाम से जूझते रहे। बुधवार दोपहर बाद से देर शाम तक यही हालात रहे।
कार्यालय से लोग जल्दी छुट्टी कर त्योहार मनाने के निकले तो देखते ही देखते से शहर के मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर डीएनडी, कालिंदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर पर व्यस्त समय में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के सभी दावे भी ध्वस्त होते दिखाई दिए। दिल्ली नोएडा के बीच डीएनडी के रास्ते सफर करने वाले लोगों को दो से तीन घंटे तक जाम में फंस कर समय बर्बाद करना पड़ा। इसी तरह से महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब ढ़ाई से तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो से तीन घंटे तक का समय लग गया। यही हालात दिल्ली से कालिंदी कुंज होकर नोएडा की तरफ आने में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर डीएनडी टोल प्लाजा से आगे एक कार डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रैफिक कर्मियों ने क्रेन की मदद से कार को हटवा कर आवागमन शुरू कराया। वहीं शाम करीब साढ़े छह बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-136 के समीप एक ट्रक के पलट जाने से करीब तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस कारण सेक्टर-96 के पास से ही सर्विस रोड पर ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। इंटरसेप्टर को बीच एक्सप्रेस वे पर खड़ी कर आवागमन रोकना पड़ा, ताकि राहत कार्य जल्द पूरा किया जा सके। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांजिट मार्ग होने के कारण आम दिनों की अपेक्षा बुधवार को वाहनों की अधिकता के कारण कुछ स्थानों पर यातायात की गति धीमी रही। इसके अलावा कुछ स्थानों पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मार्ग अवरूद्ध हुआ। मौके पर क्रेन व अतिरिक्त टीम भेज कर वाहनों को हटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें