फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद सुलझाने की एवज में दिए लाखों के नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। युवक से जमीनी के सौदे में दो बार धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार रात इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तेड निवासी सादिक खान ने बताया कि वह दुबई में नौकरी करता था। उसे पिनगवां के आसपास कुछ जमीन की जरूरत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर आजाद से हुई। उसने गांव झिमरावट निवासी शब्बीर, कासम पुत्राण धुंधल जो आजाद के रिश्ते में समधी लगते हैं उनकी जमीन दिलाने की बात कही। पीड़ित सादिक का कहना है कि उसने झिमरावट गांव में करीब दो एकड़ जमीन का करीब साढे़ 27 लाख रुपये में सौदा किया था और 16 लाख रुपये बयाना के लिए दिए थे।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब आजाद से जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही तो उसने रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया और कहा कि जो ऐग्रीमेंट कराया गया है वह फर्जी है। उसके बाद पीड़ित ने पिनगवां थाने में आरोपी आजाद के खिलाफ 3 दिसंबर 2018 को मामला दर्ज कराया। मंगलवार की शाम वह अपने घर पर मौजूद था। आरोपी आजाद, कंसाली निवासी जहीर, वकील और उलेटा निवासी आदिल पीड़ित के घर पर आए। पहले से दर्ज मामले में राजीनामा करने के लिए आरोपियों ने नोटों की गड्डियों से भरा एक बैग उसे दे दिया जब पीड़ित ने बैग खोलकर देखा तो उसमें नकली नोट निकले। विरोध करने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने लगे।
पिनगवां थाना प्रभारी ने बताया कि गांव तेड निवासी सादिक की शिकायत पर आजाद, जहीर, वकील और आदिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जहीर, वकील, आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी आजाद को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें