हांसी। सीआईए स्टाफ पुलिस ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते में 6 लाख 20 हजार रुपये डलवाने के लोहारू के पतवान निवासी आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। सीआईए स्टाफ में तैनात पीएसआई कपिल कुमार ने बताया कि आरोपी ने व्यक्तियों को बहला फुसलाकर रुपये का लालच देकर उनका बैंक खाता खुलवाता था। उनसे एटीएम लेकर खातों में धोखाधड़ी किए गए रुपये डलवाता था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में अभियोग अंकित हुआ था। सीआईए स्टाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 3 लाख 20 हजार रुपये को कब्जे में लिया है। संवाद