फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चौथा स्पोर्ट्स कार्निवल हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। एसोटेक विंडसर कोर्ट सोसाइटी में रविवार को चौथे स्पोर्ट्स कार्निवल का भव्य आयोजन हुआ। चार हफ्तों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सोसाइटी के करीब 200 निवासी शामिल हुए। आयोजन में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं रखी गई थीं। क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज समेत दो दर्जन से अधिक खेलों में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजक सिदार्थ निगम ने बताया कि हर आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों का आयोजन किया गया था, ताकि हर कोई उत्साहपूर्वक भाग ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें