ग्रेटर नोएडा। जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट ने बोड़ाकी एक्सटेंशन में सामाजिक सम्मान और सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को सहयोग देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा। शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पठन-पाठन सामग्री जैसे- पुस्तकें, बैग, ड्रेस, जूते, जर्सी आदि का वितरण किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा अध्यक्ष हरीश चंद भाटी ने कहा कि शिक्षा से तरक्की होती है। इस मौके पर संत देवकी नंदन महाराज, संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भाटी, वी. पी. नवानी, नितिन पंडित, ओम रायजादा आदि मौजूद रहें। ब्यूरो