फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ वैज्ञानिक को अगवा करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार, पांचवें की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरडीओ वैज्ञानिक को अगवा करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार, पांचवें की तलाश
विज्ञापन

नोएडा। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को हनी ट्रैप में फंसाकर अगवा करने के मामले में नोएडा पुलिस ने मंगलवार को चौथे आरोपी बरौला निवासी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी कार से वैज्ञानिक को सिटी सेंटर से ओयो होटल लेकर गया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आई 20 बरामद कर ली है। वहीं, पुलिस मामले में फरार पांचवें आरोपी आदित्य कुमार की तलाश कर रही है।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सौरभ को बरौला के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। वह अपनी कार टैक्सी के रूप में चलाता है। साथ ही कार को एस्कॉर्ट सर्विस के लिए इस्तेमाल करता है। गैंग की मास्टरमाइंड सुनीता गुर्जर का घर सौरभ के निवास स्थान के पास ही है। सुनीता अगाहपुर की रहने वाली है और सौरभ बरौला का निवासी है। जब भी गिरोह किसी को हनी ट्रैप में फंसाता है तो सौरभ ही अपनी कार से उसको आरोपियों तक लेकर जाता है। एडीसीपी के मुताबिक, शनिवार शाम को जब एस्कॉर्ट सर्विस के शख्स से वैज्ञानिक की बात हुई तो कहा गया था कि एक आदमी उन्हें लेने कार से सिटी सेंटर पहुंचेगा। इसके बाद एस्कॉर्ट सर्विस की ओर से सौरभ अपनी आई 20 लेकर सिटी सेंटर पहुंचा था। सौरभ ही वैज्ञानिक को कार में बैठाकर सेक्टर-41 स्थित ओयो होटल लेकर गया था। जहां पहुंचने पर आरोपियों ने वैज्ञानिक को बंधक बनाकर पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। एडीसीपी ने बताया कि मामले में पांचवां आरोपी सेक्टर-27 निवासी आदित्य कुमार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम एनसीआर के शहरों में दबिश दे रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गिरोह की सरगना सुनीता के खिलाफ सेक्टर-49 कोतवाली में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया है। सुनीता के पास से दो पैन कार्ड सहित अन्य फर्जी कार्ड बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

ओयो होटल की जानकारी जुटा रही पुलिस
मामले की जांच में पता चला है कि गिरोह के बदमाश लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ओयो होटल में ही रखते थे। फरार आरोपी आदित्य कुमार के बारे में प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह नोएडा सहित एनसीआर के कई शहरों में ओयो होटल किराये पर चलाता है। पुलिस आशंका जता रही है कि आदित्य के ओयो होटल में हनी ट्रैप समेत और भी अनैतिक कार्य होते हैं। पुलिस की एक टीम आदित्य द्वारा संचालित ओयो होटल के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

बेटे की जगह पिता को बना दिया था आरोपी
हाई प्रोफाइल मामले में कमिश्नरेट पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। सोमवार को सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस की ओर से मामले का एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी किया गया था। इसमें बताया गया था कि बरौला निवासी अनिल कुमार फरार है। जबकि मंगलवार को पुलिस ने बरौला निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सौरभ के पिता का नाम अनिल कुमार शर्मा है। नोएडा पुलिस ने जल्दबाजी के चक्कर में प्रेस नोट में पुत्र की जगह पिता को आरोपी बना दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें