पीलीभीत। नेपाल में बिगड़े हालातों के बीच जनपद के अमरिया कस्बे के चार युवक महेंद्रनगर में फंसे हुए हैं। परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ये युवक पेंटर का काम करने नेपाल गए थे। इसी बीच वहां हिंसा और तनाव के चलते कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई, जिससे उनकी वापसी फिलहाल संभव नहीं हो सकी है। परिजनों के अनुसार युवकों का उनसे लगातार संपर्क बना हुआ है और सभी सुरक्षित हैं। हालात सामान्य होने या कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद उनके लौटने की संभावना जताई जा रही है। फंसे युवकों में अमरिया कस्बा निवासी नासिर, अनवार, रफीक और नबी शामिल हैं। संवाद